देश

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर फडणवीस का नाम लगभग तय, BJP हाईकमान से लगी मुहर!

महायुति गठबंधन ने हालिया विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। इसने 288 में से 230 सीट पर जीत दर्ज की। महायुति के घटक दल भाजपा ने 132, शिंदे नीत शिवसेना ने 57 और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 41 सीट हासिल की।

Image

देवेंद्र फडणवीस

Photo : PTI

Who Will be Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से उनके नाम पर मुहर लग गई है। 25 नवंबर की देर रात दिल्ली से बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने एकनाथ शिंदे से फोन पर फडणवीस के अगले मुख्यमंत्री बनाए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद 26 नवंबर को काफी कोशिशों के बाद भी एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देना पड़ा। अगले दो दिन में बीजेपी की केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम मुंबई जाएगी जिसमे देवेंद्र फडणवीस को नेता चुनने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

अजित पवार ने किया फडणवीस का समर्थन

एनसीपी द्वारा देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद के लिए समर्थन देने के बाद से एकनाथ शिंदे के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को नई सरकार में वित्त और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जा सकते हैं। अजित पवार फिर उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। एकनाथ शिंदे को भी उपमुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया गया है।

अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बनने को राजी नहीं होते हैं तो उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। फिर एकनाथ की जगह शिवसेना से कोई और उपमुख्यमंत्री बन सकता है। महाराष्ट्र में इस हफ्ते के अंत तक नई सरकार गठन हो सकता है। बताया जा रहा है कि मुंबई में काफी भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें कई साधु-संत, महात्मा, वीआईपी मेहमानों को बुलाने की तैयारी की जा रही है।

एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तीन दिन बाद मंगलवार को संवैधानिक बाध्यता के तहत इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। पूर्ववर्ती सरकार के दो उप-मुख्यमंत्री फडणवीस और अजित पवार के साथ शिंदे ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की, जिन्होंने शिवसेना नेता को अगले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहने को कहा। निवर्तमान विधानसभा का कार्यकाल मंगलवार 26 नवंबर को समाप्त हो गया।

महायुति गठबंधन ने हालिया विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। इसने 288 में से 230 सीट पर जीत दर्ज की। महायुति के घटक दल भाजपा ने 132, शिंदे नीत शिवसेना ने 57 और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 41 सीट हासिल की। शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं से शिंदे, फडणवीस और अजित पवार की चर्चा होने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस बीच, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है, हालांकि पार्टी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। भाजपा के एक नेता ने इस बात पर जोर दिया कि विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने तक पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा करने में जल्दबाजी नहीं करेगी। (इनपुट - अतुल सिंह)

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पत्नी गीतांजलि ने प्रदर्शनकारियों से की ये खास अपील

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पत्नी गीतांजलि ने प्रदर्शनकारियों से की ये खास अपील

संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक आज, एजेंडे में रहेगा सोनम वांगचुक और राम मंदिर चंदा विवाद

संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक आज, एजेंडे में रहेगा सोनम वांगचुक और राम मंदिर चंदा विवाद

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सियासी पारा हाई, जानिए किन मुद्दों पर हो सकता है सबसे ज्यादा हंगामा

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सियासी पारा हाई, जानिए किन मुद्दों पर हो सकता है सबसे ज्यादा हंगामा