दिवाली-छठ पर रेलवे चलाएगा 'नई दिल्ली-पटना' स्पेशल Vande Bharat Express, जानिए किराया सहित सभी डिटेल्स

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 1, 2023, 10:55 AM IST

उत्तर पश्चिम रेलवे त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए कुल 24 ट्रेनें चलाने के लिए तैयार है, जो 1208 फेरे करेंगी।

New Delhi-Patna Special Vande Bharat Train: त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ती मांग के मद्देनजर भारतीय रेलवे पटना-नई दिल्ली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने जा रही है। इससे पहले भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए 283 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की थी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, त्योहारी सीजन के दौरान विशेष ट्रेनें 4,480 फेरे लगाएंगी।

vande bharat.

दिल्ली-पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन का समय और स्टॉपेज

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02252, नई दिल्ली से पटना जंक्शन तक जाएगी। ट्रेन सुबह 7:25 बजे चलेगी और उसी दिन शाम 7:00 बजे पटना पहुंचेगी। 11, 14 और 16 नवंबर को ट्रेन उपलब्ध होगी। वापसी यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 02251 12, 15 और 17 नवंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे पटना जंक्शन से खुलेगी और उसी शाम 7:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह आरा जंक्शन पर 08:28 बजे, बक्सर में 09:28 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर 10:28 बजे, प्रयागराज स्टेशन पर 12:10 बजे और नई दिल्ली स्टेशन पर शाम 7 बजे रुकेगी।

End of Feed