देश

चुनावी बांड: BJP को मिला सबसे ज्यादा 5272 करोड़ रुपये चंदा, कांग्रेस रह गई बहुत पीछे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 1, 2023, 10:18 AM IST

वर्ष 2016-17 और 2021-22 के बीच सात राष्ट्रीय राजनीतिक दलों और 24 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को चुनावी बांड के माध्यम से कुल 9,188.35 करोड़ रुपये का चंदा मिला।

Image

बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा चंदा

Electoral Bonds: चुनावी बांड से सभी राजनीतिक दलों को 2021-22 तक कुल 9,188 करोड़ रुपये का चंदा मिला जिसमें अकेले भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में 57 प्रतिशत से अधिक चंदा आया जबकि कांग्रेस को केवल 10 प्रतिशत मिला। एडीआर ने इस संबंध में आंकड़ा जारी किया है। वर्ष 2016-17 और 2021-22 के बीच सात राष्ट्रीय राजनीतिक दलों और 24 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को चुनावी बांड के माध्यम से कुल 9,188.35 करोड़ रुपये का चंदा मिला।

भाजपा को मिले 5272 करोड़ रुपये

उसमें भाजपा को 5,272 करोड़ रुपये मिले जबकि कांग्रेस को 952 करोड़ रुपये मिले। बाकी चंदा अन्य दलों को मिला। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में पांच न्यायाधीशों की एक संविधान पीठ राजनीतिक दलों की राजनीतिक फंडिंग से जुड़ी चुनावी बांड योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई शुरू की है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफर्म्स (एडीआर) के अनुसार चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों के चंदे में काफी बढ़ोतरी हुई और वित्तवर्ष 2017-18 और 2021-22 के बीच इसमें 743 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article