देश

संसद परिसर में दिखा खास अंदाज़: ब्यूटी क्वीन, मोस्ट ग्लैमरस लेडी और नेताजी की मजेदार बातचीत

Parliament Session: संसद सत्र में ज्यादातर आप सब ने तीखी नोकझोंक देखी है लेकिन इससे परे संसद में एक अलग अंदाज देखने को मिला। बता दें, तीन अलग-अलग दलों के सांसदों के बीच हल्के-फुल्के मजाक और हंसी-मजाक के कुछ दिलचस्प पल देखने को मिले, जो बाद में चर्चा का विषय बन गए।

Image

संसद परिसर में दिखा सांसदों का खास अंदाज

Parliament Session: संसद सत्र के दौरान सत्र पक्ष और विपक्ष में राजनीतिक बहस, एक दूसरे के खिलाफ धरना-प्रदर्शन नारेबाजी दिखती है लेकिन कल सांसदों का एक अलग ही अंदाज़ पार्लियामेंट के अंदर दिखा। तीन अलग-अलग दलों के सांसदों के बीच हल्के-फुल्के मजाक और हंसी-मजाक के कुछ दिलचस्प पल देखने को मिले, जो बाद में चर्चा का विषय बन गए।

जब टीएमसी सांसद ने कंगना रनौत को कहा ‘ब्यूटी क्वीन’

बात तब शुरू हुई जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी संसद के मकर द्वार से अंदर जा रहे थे। अचानक उनकी नजर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत पर पड़ी। अपने मजाकिया अंदाज में उन्होंने तपाक से कहा—

'आज मेरा दिन अच्छा है, इंडिया की ब्यूटी क्वीन भी यहां पर हैं!'

कल्याण बनर्जी की इस टिप्पणी पर कंगना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया-

'अरे दादा, ऐसा नहीं है।'

दोनों के बीच यह मजेदार संवाद सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे।

जब प्रियंका गांधी को कहा ‘मोस्ट ग्लैमरस लेडी’

इसी बीच, कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी गुलाबी साड़ी में संसद परिसर से बाहर निकल रही थीं। उन्हें देखकर कल्याण बनर्जी ने मजाकिया लहजे में कहा-

Parliament Session

Parliament Session

'मोस्ट ग्लैमरस लेडी!'

प्रियंका गांधी पहले तो हंस पड़ीं और फिर हल्के अंदाज में बोलीं-

'नहीं, नहीं… मैं कोई ग्लैमरस नहीं हूं!'

लेकिन कल्याण बनर्जी अपनी बात पर अडिग रहे और दोबारा बोले—

'आप हैं!'

प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए फिर कहा-

'नहीं, नहीं, मैं नहीं हूं…'

इसके बाद हंसते हुए प्रियंका अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ गईं।

Parliament Session

Parliament Session

‘ब्यूटी क्वीन’ और ‘नेताजी’ का चुटीला संवाद

प्रियंका गांधी के जाने के बाद, कल्याण बनर्जी और कंगना रनौत के बीच फिर से मजेदार बातचीत शुरू हो गई। कंगना अभी भी अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं, तभी कल्याण बनर्जी ने ठहाका मारते हुए कहा—

'आप तो ब्यूटी क्वीन हैं!'

इस पर कंगना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया-

'आपकी जोरदार आवाज पूरे सदन में गूंजती है, आप बड़े नेता हैं!'

मजाकिया लम्हों से गूंज उठा संसद परिसर

राजनीति में अक्सर तल्ख बहसें और मतभेद देखने को मिलते हैं, लेकिन यह पल संसद परिसर में एक अलग ही माहौल लेकर आया। हल्के-फुल्के अंदाज में की गई यह बातें सांसदों की आपसी बॉन्डिंग और सहजता को दर्शाती हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मजेदार बातचीत की चर्चा तेज हो गई है, जहां लोग इसे राजनीति में हास्य का हल्का झोंका बता रहे हैं।

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें