LIVEParliament Special Session Live: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 तो विपक्ष को 230 वोट; BJP विपक्ष को करेगी एक्पोज
Special Parliament Session Live Updates (पार्लियामेंट विशेष सत्र): गुरुवार से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हुई और विशेष सत्र तीन दिन की जगह 2 दिन ही चला। इस विशेष सत्र में सरकार तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने के लिए चर्चा कर रही थी, लेकिन चर्चा के बाद वोटिंग में पक्ष को महज 278 और विपक्ष 211 वोट को मिले। लिहाजा ये विधेयक पारित नहीं हो सका। ये तीनों मिलकर अद्यतन जनगणना के आधार पर नए सिरे से परिसीमन को सक्षम बनाने, लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने और लंबे समय से लंबित महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण को लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने वाले बिल थे। कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों का कहना है कि वे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के पक्ष में थे, लेकिन इस विधेयक के परिसीमन के प्रावधानों 'खतरनाक’ हैं।

Parliament Special Session Live: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 तो विपक्ष को 230 वोट; BJP विपक्ष को करेगी एक्पोज
Special Parliament session Live Updates: Special Parliament Session Live Updates (पार्लियामेंट विशेष सत्र): गुरुवार से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हुई और विशेष सत्र तीन दिन की जगह 2 दिन ही चला। इस विशेष सत्र में सरकार तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने के लिए चर्चा कर रही थी, लेकिन चर्चा के बाद वोटिंग में पक्ष को महज 278 और विपक्ष 211 वोट को मिले। लिहाजा ये विधेयक पारित नहीं हो सका। ये तीनों मिलकर अद्यतन जनगणना के आधार पर नए सिरे से परिसीमन को सक्षम बनाने, लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने और लंबे समय से लंबित महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण को लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने वाले बिल थे। कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों का कहना है कि वे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के पक्ष में थे, लेकिन इस विधेयक के परिसीमन के प्रावधानों 'खतरनाक’ हैं।
संसद परिसर में NDA महिला सांसदों का प्रदर्शन
लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के खारिज होने के बाद एनडीए की महिला सांसदों ने संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया
हमने बिल पारित नहीं होने दिया-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा हमने ये महिला बिल नहीं है ये इलेक्टोरल स्ट्रक्चर को बदलने की कोशिश है. 2023 का महिला बिल निकालिए आज से उसको Implement लागू कीजिए हम समर्थन करेंगे.
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पारित
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पारित। संविधान के अनुच्छेद 368 के उपबंधो के अनुसार लोकसभा के कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा और सभा में उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के कम से कम दो तिहाई बहुमत द्वारा पारित नहीं हुआ।
पीएम मोदी पहुंचे लोकसभा
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर जारी बहस के बीच वोटिंग जारी है और इस बीच मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंच चुके हैं। अगर, वोटिंग में दो तिहाई बहुमत मिलता है तो आज बिल पारित हो जाएगा।
भाजपा पर नहीं करूंगा भरोसा-अखिलेश यादव
लोकसभा में अमित शाह के भाषण के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यदि बीजेपी लिखकर दे दे कि हम महिला प्रधानमंत्री बनाएंगे, तब भी हम इन पर विश्वास नहीं कर पाएंगे।
हम जाति जनगणना कराएंगे-शाह
अमित शाह ने कहा कि कोविड की वजह से जनगणना में समय लगा है। लेकिन हम जनगणना कराएंगे और इसका पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन विपक्ष जान बूझकर विपक्ष अनजान बनने की कोशिश कर रहा है। सरकार अनेक दलों के साथ बातचीत कर रही है।
2029 का चुनाव महिला आरक्षण के साथ हो-शाह
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र में शाह ने कहा कि 2029 का लोकसभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ हो। लिहाजा, जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करना होगा। इसके लिए विपक्ष को सहयोग करना होगा।
SC और ST सीटों की बढ़ोतरी का विरोध कर रहा विपक्ष-अमित शाह
परिसीमन से SC/ST की सीटें बढ़ेंगी-अमित शाह
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर गृह मंत्री ने कहा कि परिसीमन से एससी और एसटी की सीटें बढ़ेंगी। हम चाहते हैं कि 2029 का लोकसभा चुनाव महिला आरक्षण और परिसीमन के तहत हो।
लोकसभा में अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें
गृह मंत्री ने कहा कि पूरा विपक्ष महिला आरक्षण का नहीं महिलाओं का विरोध कर रहा है।
बिल का किसी ने विरोध नहीं किया-अमित शाह
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। विरोध इंप्लीमेंटेशन का हो रहा है।
आबादी पर आधारित होगा महिला आरक्षण बिल : निशिकांत दुबे
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र और नोटिफिकेशन जारी होने पर सत्ता पक्ष के सांसदों और मंत्रियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसके साथ ही विपक्ष पर निशाना भी साधा। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी हुए नोटिफिकेशन पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह एक प्रक्रिया है। हम अभी कानून में एक संशोधन ला रहे हैं। चूंकि पिछला कानून अभी तक लागू नहीं हुआ है, इसलिए इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है।"
स्पीकर ओम बिरला से मिले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा का जवाब देने से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की।
महिला आरक्षण के लिए नयी जनगणना से पलट कर सरकार ‘गोलपोस्ट' बदल रही: शिअद सांसद
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह महिला आरक्षण कानून को नयी जनगणना के आधार पर लागू करने के अपने पूर्व के वादे से पलट कर ’’गोलपोस्ट’’ बदल रही है। हरसिमरत ने लोकसभा में उल्लेख किया कि सितंबर 2023 में सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ था, लेकिन सरकार ने तीन साल तक जनगणना शुरू नहीं की, अब 2026 में नया संशोधन विधेयक लेकर आई है और कह रही कि जनगणना की जरूरत नहीं है।
उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयकों पर चर्चा में भाग लेते हुए दावा किया, ’’जबकि सरकार ने पहले (2023 में) कहा था कि नयी जनगणना के बाद इसे लागू किया जाएगा। आज वे ’बुलडोज’ करके कह रहे हैं कि अब इसकी जरूरत नहीं है। तो ’गोलपोस्ट’ कौन बदल रहा है। नीयत किसकी क्या है, यह देश देख रहा है।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में स्थानीय दलों के बड़े नेताओं के व्यस्त रहने के मद्देनजर यह विधेयक लाया गया है।
पीएम मोदी और मैं दोनों बिना पत्नी वाले हैं-राहुल
महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया है। राहुल ने कहा कि उनके और प्रधानमंत्री मोदी में एक बात कॉमन है कि दोनों के पास पत्नी नहीं है। जब मैं छोटा था तो अंधेरे से बहुत डरता था।
बिरला से मिले प्रियंका-वेणुगोपाल, रिजिजू की अखिलेश से मुलाकात
प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। इनके बीच यह बैठक करीब 20 मिनट तक चली। इससे पहले किरण रिजिजू की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात हुई। यह मुलाकात करीब 15 मिनट चली।
महिला आरक्षण बिल डिंपल यादव बोलीं
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "संविधान में जो संशोधन चाह रहे हैं उसके पक्ष में हम नहीं है क्योंकि कही न कही परिसीमन का सहारा लेकर ये लोग पूरी प्रक्रिया है उसको अपने सशक्तिकरण के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। जो पहला आरक्षण बिल 2023 में पास हुआ था उसके अनुरूप सपा चाहती है ये लागू हो..."
पीएम मोदी ने हरिवंश को दी बधाई
पीएम ने कहा कि राज्य सभा उप सभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना ये अपने आप में इस सदन का गहरा विश्वास है और आपके अनुभव का जो लाभ मिला है और सबको साथ लेकर चलने का प्रयास रहा है। इस पर सदन ने आज मुहर लगा दी है । ये सहज कार्यशैली का सम्मान है। हमने सब ने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन के शक्ति को और मजबूत होते देखा है। केवल सदन की कार्यवाही का संचालन ही नहीं अपने अनुभव का उपयोग सदन में होता है जो इसे और परिपक्व बनाता है।