संविधान दिवस के मौके पर अपना घोषणापत्र जारी करेगी सपा, अखिलेश बोले-यह होगा PDA का 'प्रणपत्र'

X पर अपने पोस्ट में अखिलेश ने कहा कि संविधान दिवस यानी 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर सपा अपना ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ जारी करेगी। यूपी में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में भारतीय जनता पार्टी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला है।

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी (SP) संविधान दिवस के मौके पर अपना घोषणापत्र जारी करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने इस घोषणापत्र के बारे में जानकारी दी। X पर अपने पोस्ट में अखिलेश ने कहा कि संविधान दिवस यानी 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर सपा अपना ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ जारी करेगी। यूपी में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में भारतीय जनता पार्टी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला है।

akhilesh yadav

यूपी चुनाव के लिए 26 नवंबर को अपना घोषणापत्र जारी करेगी सपा।

यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच होना है गठबंधन

सभी दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। राज्य में चुनाव से पगले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होना है लेकिन सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान चल रही है। कांग्रेस ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है जिस पर सपा तैयार नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी भी खूब हो रही है। सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने प्रदर्शनों के जरिए कांग्रेस, सपा पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन सीट बंटवारे पर अभी अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच बातचीत नहीं हुई है।

End of Feed