Shafiqur Rahman Barq : संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया है। बर्क ने कहा है कि 'भारत न हिंदू राष्ट्र था, न है और न रहेगा।' उनके इस बयान पर सियासत गरमा गई है। सपा सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान का हिंदू ही इस बात को कुबूल नहीं करेगा तो मुसलमान के मानने का सवाल ही नहीं उठता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले कहा कि ‘भारत हिन्दू राष्ट्र है, क्योंकि यहां रहने वाला हर नागरिक हिंदू है। भारत हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा।' बर्क के इस बयान को सीएम योगी के ट्वीट की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।
देश
Video: सपा सांसद बर्क के विवादित बोल-भारत न तो कभी हिंदू राष्ट्र था, ना है और ना ही रहेगा
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 17, 2023, 01:36 PM IST
