UP Chunav: 'सच किसी को नहीं पता, सिर्फ हमें पता है', कांग्रेस के 172 सीटों वाले दावे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

UP Elections 2026: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सीट बंटवारे से जुड़े सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

UP Elections 2026: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही अटकलों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने सीट बंटवारे के सभी दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, 'आपको कुछ भी नहीं पता है। कोई दावा कर रहा है कि 172 सीटें हैं और उसे लग रहा है कि उसने यह आंकड़ा लीक कर दिया है। कोई 160 सीटों की बात कर रहा है तो कोई 150 सीटों की बात कर रहा है और सोच रहा है कि उसने जानकारी लीक कर दी है।'

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

'BJP को हराने के लिए पूरी ताकत से तैयार'

अखिलेश यादव ने इसके आगे कहा, 'सच किसी को नहीं पता है, लेकिन सच हमें पता है।' उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और INDI गठबंधन मजबूत बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि हमारा साझा उद्देश्य BJP को सत्ता से हटाना है। अगर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें किसी को मनाने की जरूरत पड़ी, तो हम जरूर मनाएंगे। BJP को हराने के लिए यह गठबंधन पूरी ताकत और बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ेगा।

End of Feed