नहीं मिली राहत...सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली HC से अपनी याचिका ली वापस, गए थे बेल लेने, फिर क्यों लिया ये फैसला?

सौरव दास और आशुतोष की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कई अहम टिप्पणियां कीं। हाई कोर्ट ने कहा, आप कौन हैं, आपका संगठन कौन-सा है, उसका मकसद क्या है और वह किस उद्देश्य से बना है, ये सभी सवाल महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

CJP Leaders in Jail: कॉकरोच जनता पार्टी सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपनी न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका दाखिल की थी। कोर्ट में लंबी बहस और फिर अदालत के सुझाव के बाद दोनों ने अपनी याचिका वापस लेने का फैसला लिया। दोनों ने कहा कि आज SEM कोर्ट में सुनवाई के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला लेंगे।

Ranka and Dass

रांका और दास को नहीं मिली राहत

आप कौन हैं, आपका संगठन कौन सा है...

सौरव दास और आशुतोष की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कई अहम टिप्पणियां कीं। हाई कोर्ट ने कहा, आप कौन हैं, आपका संगठन कौन-सा है, उसका मकसद क्या है और वह किस उद्देश्य से बना है, ये सभी सवाल महत्वपूर्ण हो जाते हैं। जब शांति भंग होने की आशंका हो, तो इन सभी सवालों की अहमियत बढ़ जाती है। जब आप पहली बार आए थे, तब आपका एक मकसद था। फिर वह बदला और दोबारा बदला।

End of Feed