देश

जिस पुलिस अधिकारी ने महाकुंभ के भंडारे में मिलाया था राख, वो हो गया सस्पेंड; देखिए वीडियो

Mahakumbh Viral Video: महाकुंभ में जब एक जगह भंडारे के लिए भोजन की तैयारी हो रही थी, तभी वहां सोरांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी, उस भोजन में राख मिलाते हुए दिख रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

महाकुंभ भोजन में राख मिलाने पर थाना प्रभारी निलंबित

Photo : Twitter

Mahakumbh Viral Video: महाकुंभ में लोगों के लिए बन रहे भंडारे के खाने में राख मिलाने के आरोप में थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। सोरांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो भंडारे वाले भोजन में राख डालते हुए दिख रहे थे, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही थी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को शेयर किया था।

अखिलेश यादव क्या बोले

इस वीडियो को पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- "ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फँसे लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे है उनके सद्प्रयासों के ऊपर राजनीतिक विद्वेषवश मिट्टी डाल दी जा रही है। जनता संज्ञान ले!"

सोरांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी निलंबित

महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के भोजन प्रसाद में सोरांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी द्वारा राख मिलाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने सोरांव थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें चूल्हे पर बन रहे भंडारे के भोजन प्रसाद में एक पुलिस अधिकारी राख डालता दिख रहा है। किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर डीसीपी गंगा नगर के अकाउंट पर साझा किया और लिखा कि इस शर्मनाक कृत्य को लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस पोस्ट के जवाब में लिखा गया, उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) द्वारा एसीपी सोरांव की रिपोर्ट के आधार पर सोरांव थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article