X पर सोनिया गांधी का पहला पोस्ट, राजीव से पहली मुलाकात का किस्सा बताया,10 नवंबर को आएगी ‘Belonging: A Journey of Love’

सोनिया गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कैंब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरे प्यार का सफर शुरू हुआ।' उन्होंने आगे लिखा, 'राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी।' वीडियो की शुरुआत में सोनिया गांधी किताब के पन्ने पलटती नजर आती हैं।

Sonia Gandhi news: कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना पहला पोस्ट करते हुए अपनी आने वाली किताब का ऐलान किया है। इस पोस्ट के साथ साझा किए गए वीडियो में सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात और प्रेम कहानी की शुरुआत से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात इंग्लैंड के कैंब्रिज में एक ग्रीक रेस्तरां में हुई थी। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई इस मुलाकात के बाद दोनों पहले दोस्त बने और फिर उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को आने वाली है।

Sonia gandhi

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी। तस्वीर-X/@SoniaGandhi_FC

‘एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में शुरू हुआ मेरा प्यार का सफर’

सोनिया गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कैंब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरे प्यार का सफर शुरू हुआ।' उन्होंने आगे लिखा, 'राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी।' वीडियो की शुरुआत में सोनिया गांधी किताब के पन्ने पलटती नजर आती हैं। किताब में राजीव गांधी की तस्वीर देखते हुए वह उनके आकर्षक व्यक्तित्व का जिक्र करती हैं। इसके बाद वह बताती हैं कि राजीव गांधी से उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई और किस तरह दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा।

End of Feed