विपक्ष की बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी का आमना-सामना, दो साल बाद हुई मुलाकात

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 18, 2023, 07:08 AM IST

दोनों नेताओं की दो साल के अंतराल के बाद आमने-सामने की मुलाकात हुई है। इससे पहले ममता बनर्जी ने जुलाई 2021 में सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

Opposition Meeting: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने की कोशिशों के तहत बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की दूसरी बैठक के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आमना-सामना हुआ। इस मौके पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और विपक्षी एकता पर रणनीति बनाई।

End of Feed