Sonia Gandhi Health Updates: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल की ओर से उनकी तबीयत को लेकर अपडेट साझा किया गया है।
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती।
अस्पताल की ओर सोनिया की तबीयत पर आया बयान
सर गंगा राम अस्पताल ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह 8:30 बजे पेट से संबंधित समस्याओं के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी नियमित जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है तथा उन्हें निगरानी में रखा गया है।
सोनिया गांधी को कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी?
बताया गया है कि 78 वर्षीय सोनिया की हालत ठीक है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। कांग्रेस नेता को बृहस्पतिवार सुबह भर्ती कराया गया। वह चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।
