देश

Nitish Kumar: 'नीतीश नहीं होंगे अगली बार बिहार के CM' महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का दावा

अलका लांबा ने ऐलान किया कि वह हर जिले और लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी, निरंतर बैठकें होंगी और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगी। इस साल एक ही राज्य हमारा लक्ष्य है, वह है बिहार।

Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा गुरुवार की शाम बिहार की राजधानी पटना पहुंची। उन्होंने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंची अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने सदस्यता अभियान भी तेज करने की बात कही। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए कई कार्यों के दावे को लेकर कहा कि वे वादा जरूर करते हैं, लेकिन पूरा नहीं करते। एनडीए 225 सीटों का सपना देख रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने 'अबकी बार, 400 पार' करने का नारा लगाया था, लेकिन बहुमत के लाले पड़ गए। परिणाम सबके सामने है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर अलका लांबा ने कहा कि मैंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुझे खुशी है कि दिल्ली को एक और महिला मुख्यमंत्री मिली है। सफर उनका आसान नहीं रहेगा, चुनौतियों भरा रहेगा। पुराने दौर में भाजपा ने कई मुख्यमंत्री बदल दिए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें देखना होगा कि दिल्ली में बेटियां सुरक्षित हैं या नहीं। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ कुछ भी हुआ, तो महिला कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा संभालेगी।

उन्होंने तेजस्वी यादव की 'माई बहिन मान-सम्मान योजना' का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी घोषणा से तय है कि वर्तमान सरकार इस महंगाई में महिलाओं को कोई आर्थिक सहायता नहीं दे रही है। वे फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर तेजस्वी यादव कुछ कहते हैं तो इसे गठबंधन मिलकर सुनिश्चित करेगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प