Sonam Wangchuk: पिछले 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई। हालांकि, पुलिस के इस एक्शन का प्रदर्शनकारी भारी विरोध कर रहे हैं। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत को लेकर गीतांजलि जे. आंग्मो ने जानकारी दी है।
सोनम वागंचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई पुलिस। ANI
उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि वह अस्पताल पहुंच चुकी हैं और डॉक्टरों से अनुरोध किया है कि उनकी, परिवार और पिछले 20 दिनों से वांगचुक की निगरानी कर रहे डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मुंह से कोई दवा या भोजन और न ही नस (IV) के जरिए कोई दवा या तरल पदार्थ दिया जाए।
'सोनम को जबरदस्ती खिलाने की कोशिश न हो'
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं, जहां सोनम वांगचुक भर्ती हैं। मेरी, उनके परिवार और पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत की निगरानी कर रहे डॉक्टरों की अनुमति के बिना उन्हें न तो मुंह से कुछ दिया जाए और न ही इंट्रावीनस (IV) के जरिए कोई दवा या फ्लूइड दिया जाए।"
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा था कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सोनम वांगचुक का इलाज जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
डॉक्टरों ने क्या दिया अपडेट?
अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सोनम वांगचुक के अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। उनका होइपोटेंसिव एवं हाइपग्लीकेमिक ईसीजी नॉर्मल आया है। बता दें कि सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि प्रदर्शन खत्न नहीं होगा। वांगचुक की जगह अब वह अनशन पर बैठेंगे। 20 जुलाई को सीजेपी का संसद मार्च भी होगा।
