'हर नागरिक का जीवन अनमोल', Sonam Wangchuk की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली HC सख्त; रोजाना मेडिकल मॉनिटरिंग का आदेश

Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले करीब ढाई हफ्तों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने कहा कि "हर नागरिक का जीवन अनमोल है" और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय हस्तक्षेप किया जाना चाहिए।

Sonam Wangchuk Hunger Strike: पिछले करीब ढाई हफ्तों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे वांगचुक की सेहत तेजी से गिरती जा रही है। इसी बीच आज (गुरुवार) को दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई की।

sonam wangchuk hunger strike

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को दिए निर्देश, वांगचुक की रोज होगी स्वास्थ्य जांच।

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि "हर नागरिक का जीवन अनमोल है" और सरकार का दायित्व है कि उसकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने याचिका में लगाए गए इस आरोप का संज्ञान लिया कि लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ रही है।

End of Feed