VIDEO: 'सोनम वांगचुक की बिगड़ रही हालत, 8.5 KG गिरा वजन, मसल लॉस भी हो रहा...'; अभिजीत दीपके ने सरकार पर उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Health Update: शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं और डॉक्टर उनके स्वास्थय को लेकर चिंतित हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी सुध नहीं ली।

Sonam Wangchuk Health Update: नीट पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता पिछले 17 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। एक-एक कर नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का हालचाल जानने के लिए जंतर-मंतर जा रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सुध नहीं ली। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट दिया।

Sonam Wangchuk

शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (फोटो साभार: @abhijeet_dipke)

अभिजीत दीपके ने बताया कि सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से जंतर-मंतर पर अपनी जान को दांव पर लगाकर भूख हड़ताल कर रहे हैं और उनका वजन 8.5 किलो से अधिक कम हो चुका है। उनका 'मसल लॉस' भी हो रहा है। डॉक्टरों ने इसको लेकर चिंता जाहिर की है।

End of Feed