चंद्रयान-3 की सफलता से इसरो का 'जोश हाई', अगले मिशन का आधिकारिक ऐलान, अब सूरज से आंख मिलाने की तैयारी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 24, 2023, 02:36 PM IST

Aditya L 1 Mission : भारत का चंद्रयान-3 बुधवार की शाम चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर सफलता पूर्वक उतर गया। चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला भारत दुनिया का चौथा और साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश है। इसरो की इस कामयाबी ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाई है। इसरो अभी कई मिशन पर काम कर रहा है। इनमें से एक आदित्य एल 1 मिशन है।

Aditya L 1 Mission : चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का जोश हाई है। चंद्र मिशन की कामयाबी के बाद इसरो अब अपने अगले मिशन में जुट गया है। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार को बताया कि सूर्य मिशन 'आदित्य' के लिए काम जारी है और यह अभियान सितंबर में लान्च होने के लिए तैयार होगा। बता दें कि भारत का चंद्रयान-3 बुधवार की शाम चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर सफलता पूर्वक उतर गया। चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला भारत दुनिया का चौथा और साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश है। इसरो की इस कामयाबी ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाई है। इसरो अभी कई मिशन पर काम कर रहा है। इनमें से एक आदित्य एल 1 मिशन है।

S somnath

चंद्रयान-3 के बाद अब सूरज पर अपना मिशन भेजेगा इसरो।

2025 में मानव मिशन भेजने की तैयारी

चंद्रयान-3 के सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में देश के सूर्य एवं शुक्र मिशन का जिक्र किया। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में इसरो प्रमुख ने कहा, 'मिशन आदित्य पर काम जारी है। यह मिशन सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च होने के लिए तैयार होगा। हम सितंबर अथवा अक्टूबर के अंत में भी एक मिशन की प्लानिंग कर रहे हैं। ये दोनों मिशन अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने की हमारी क्षमता को प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद कई टेस्ट मिशन अंजाम दिए जाएंगे और फिर 2025 में अंतरिक्ष में पहली बार मानव मिशन भेजा जाएगा।'

End of Feed