दिल्ली से लेकर कश्मीर तक, मौसम ने लिया यू-टर्न, जानिए आज का Weather Update

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 20, 2024, 09:46 AM IST

उत्तर भारत में मौसम में अचानक बदलाव आया है। पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी हुई है और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में पिछली रात हल्की बारिश हुई।

Todays Weather Update: कुछ दिनों तक बढ़िया खिली धूप के बाद उत्तर भारत में मौसम ने फिर यू-टर्न लिया है। उत्तर भारत के पर्वतीयों राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद हल्की ठंड लौट आई है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा भी देखा गया। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे उत्तर भारत में मौसम में अचानक बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में पिछली रात हल्की बारिश हुई और आज आसमान में बादल छाए हुए हैं।

Snowfall

आज का मौसम अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं, जिसके बाद देर रात को बारिश हुई। कई इलाकों में सोमवार रात को बूंदाबांदी देखने को मिली। बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली का मौसम फिर से ठंडा कर दिया। आज भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावनाम है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदबांदी के आसार हैं। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख

लद्दाख में कई जगहों पर सोमवार को बर्फबारी हुई। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बर्फ गिरी है। लोगों का इसका आनंद उठाते हुए भी देखा गया।

End of Feed