देश

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, तो दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में छाया कोहरा...जानिए देशभर के मौसम का हाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 2, 2024, 09:54 AM IST

उत्तर भारत में मौसम सर्द बना हुआ है हालंकि, आज सुबह मौसम साफ होने से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई शहरों में कोहरे का असर दिखा।

Image

आज का मौसम अपडेट

Weather Updates: उत्तर भारत में ठंड का दौर बदस्तूर जारी है। कई राज्यों में बारिश के बाद अभी भी कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। वहीं, कई राज्यों में बर्फबारी से माहौल सुहाना हो गया है और लोगों का लंबा इंतजार खत्म हुआ। इसी बीच कई राज्यों और शहरों में कोहरे का असर दिख रहा है। आज सुबह 05:30 बजे दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा हरियाणा के अलग-थलग इलाकों, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

सुबह 5.30 बजे कहां कितनी दृष्यता

  • दिल्ली के पालम में दृष्यता 25 मीटर
  • सफरदजंग - 50 मीटर
  • हिसार - 25 मीटर
  • गंगानगर - 200 मीटर
  • जयपुर - 500 मीटर
  • गोरखपुर - 200 मीटर
  • सुल्तानपुर-वाराणसी-500 मीटर
  • पूर्णियां - 50 मीटर
  • गया-भागलपुर- 500 मीटर
  • रांची- 200 मीटर
  • कोलकाता - 500 मीटर
  • झारसुगुडा-चंदबाली (ओडिशा)- 200 मीटर

दिल्ली की सुबह कोहरे का नजारा

कोहरे के कारण आज भी दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानों में देरी हुई है।

पहाड़ी राज्यों में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी

वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लंबे इंतजार के बाद जमकर बर्फबारी हुई है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। इसी के साथ यहा पर्यटकों के चेहरे भी खिल गए हैं और इनके पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के गुलबर्ग और पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फबारी का आनंद लेते दिखाई दिए।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में चंबा सहित कई जगहों पर बर्फबारी हुई है जिसने लोगों के चेहरे खिला दिए।

शिमला में बर्फबारी के बाद शानदार नजारा

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा