मौसम ने ली करवट, प्रचंड ठंड की चपेट में उत्तराखंड, पहाड़ों पर बर्फबारी से सैलानियों की मौज

देहरादून समेत कई स्थानों पर पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। तापमान में तेजी से गिरावट आई है। लोग खुद को गर्म करने के लिए सड़कों के किनारे अलाव के पास बैठे नजर आए।

Snowfall in Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है और ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रसिद्ध हिमालयी मंदिरों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और पूरे राज्य में बर्फीली हवाएं चलने से उत्तराखंड में भीषण शीतलहर चल रही है। गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब और कुमाऊं क्षेत्र में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है।

Snowfall

उत्तराखंड में बर्फबारी

देहरादून समेत कई स्थानों पर पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। मसूरी, धनोल्टी और चकराता में भी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटक काफी खुश हुए। तापमान में तेजी से गिरावट आई है। लोग खुद को गर्म करने के लिए सड़कों के किनारे अलाव के पास बैठे नजर आए।

End of Feed