हिमालयन क्षेत्र में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में होगी बारिश, जानिए इस वीकेंड मौसम का हाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 16, 2024, 10:56 AM IST

मौसम का यह पूर्वानुमान ऐसे समय में जारी किया गया है जब इस सर्दी में इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी कम हुई है। जानिए कहां-कहां होगी बारिश और बर्फबारी।

Weekend Weather Updates: 17 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, 19 से 20 फरवरी के बीच आसपास के मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को पूर्वानुमान जारी करते हुए एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगमन की भविष्यवाणी की। यह पूर्वानुमान ऐसे समय में जारी किया गया है जब इस सर्दी में इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी कम हुई है। आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के दो से तीन चरण होते हैं। भूमध्य सागर में उत्पन्न होने वाली नमी वाली हवाएं उत्तर भारत और हिमालय क्षेत्र में बारिश लाती हैं।

weather update

वीकेंड का मौसम अपडेट

उत्तर पश्चिम भारत में 59% बारिश की कमी

इस साल जनवरी के बाद से केवल एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ मामला आया है, जिसके कारण उत्तर पश्चिम भारत में 59% बारिश की कमी हुई है। आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में बारिश शुरू होगी, 18 फरवरी को उत्तराखंड में, 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान है। उन्होंने कहा कि हम 19 और 20 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड में भी भारी बारिश/बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं। भारी बारिश के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं।

End of Feed