देश

Snow Avalanche in Gulmarg: गुलमर्ग में बर्फीले तूफान से हाहाकार, एक विदेशी सैलानी की मौत...7 बचाए गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 04:42 PM IST

Snow Avalanche in Gulmarg News: जानकारी के मुताबिक, गुलमर्ग में बर्फीले तूफान में कई विदेशी सैलानी फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और 7 लोगों को बचा लिया गया। हालांकि, एक विदेशी सैलानी की मौत हो गई।

Image

गुलमर्ग में बर्फीला तूफान

Photo : BCCL

Snow Avalanche in Gulmarg: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीला तूफान आया है। जानकारी के मुताबिक, तूफान ने यहां भारी तबाही मचाई है। कई विदेशी सैलानी इसमें फंस गए, जिनमें से एक की मौत भी हो गई। वहीं सात सैलानियों को बचा लिया गया है

डीडीएमए बारामूला ने बताया कि करीब दो बजे गुलमर्ग में हिमस्खलन दर्ज किया गया, जिसमें कई विदेशी सैलानी फंस गए। उन्होंने बताया कि एक सैलानी की हिमस्खलन की वजह से मौत हो गई, उसके शव को बरामद कर लिया गया है, वहीं एक घायल है। गुलमर्ग के वायरल हो रहे वीडियो में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिख रही है, जिसमें लोग फंसे हुए हैं।

देखें वीडियो -

सेना ने संभाला मोर्चा

गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन के बाद पुलिस, एनडीआरएफ के साथ सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। फंसे सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कई विदेशी सैलानी स्थानीय लोगों के स्की ढलानों पर गए थे और वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए। बता दें, गुलमर्ग में जनवरी तक मौसम एकदम साफ था और बर्फ का नामों निशान नहीं था। हालांकि, फरवरी के आखिरी दिनों में यहां भारी बर्फबारी हो रही है, जिस कारण देश-विदेश से कई सैलानी गुलमर्ग पहुंचे हैं।

खेलो इंडिया के सभी एथलीट सुरक्षित

गुलमर्ग में आए हिमस्खलन के बीच खेलो इंउिया के सभी एथलीट सुरक्षित हैं। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर स्पोर्टस काउंसिल के सचिव की ओर से दी गई है। उन्होंने कहा, सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं और सभी कार्यक्रम तय समय के अनुसार चल रहे हैं। बता दें, खेलो इंडिया शीतकालीन खेल जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे हैं, जहां आज खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article