देश

भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे को हिलाने का प्रयास- अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के आरोपों पर बरसीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस ने भी घेरा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 17, 2023, 05:18 PM IST

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से पहले अपने भाषण में अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने कहा कि गौतम अडानी के व्यापारिक साम्राज्य में उथल-पुथल ने भारत में विश्वास को हिला दिया है और निवेशकों के विश्वास को खतरे में डाल दिया है। यह देश में "लोकतांत्रिक पुनरुद्धार का द्वार" खोल सकता है।

Image

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Photo : PTI

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस (US Billionaire George Soros) के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने जोरदार पलटवार किया है। इस मामले पर कांग्रेस भी मोदी सरकार के साथ दिख रहा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस की भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की बुरी मंशा है और वह ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी जरूरतों के अनुकूल हो।

क्या कहा ईरानी ने

स्मृति ईरानी ने सोरोस को आड़े हाथों लेते हुए कहा- "जिस व्यक्ति ने इंग्लैंड में एक बैंक को तोड़ा, उसने कहा है कि वह भारतीय लोकतंत्र को तोड़ना चाहता है। जॉर्ज सोरोस ने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के अपने बुरे इरादे जता दिए हैं। उनके बयानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सोरोस ऐसी सरकार चुनना चाहते हैं जो उनके हित में हो।"

मिलेगा करारा जवाब

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत के लोगों ने ऐसी विदेशी शक्तियों को हराया है, जिन्होंने पहले भी हमारे आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश की थी। अगर दोबारा से कोई इसे दोहराता है तो फिर से ऐसा करेंगे। उन्होंने कहा- "मैं हर भारतीय से जॉर्ज सोरोस को करारा जवाब देने का आग्रह करती हूं।"

क्या कहा था अमेरिकी अरबपति ने

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से पहले अपने भाषण में अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने कहा कि गौतम अडानी के व्यापारिक साम्राज्य में उथल-पुथल ने भारत में विश्वास को हिला दिया है। निवेशकों के विश्वास को खतरे में डाल दिया है। यह देश में "लोकतांत्रिक पुनरुद्धार का द्वार" खोल सकता है। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी को अडानी समूह के आरोपों पर विदेशी निवेशकों और संसद के "सवालों का जवाब देना होगा"।

कांग्रेस का भी मिला साथ

कांग्रेस ने भी इस मामले पर जॉर्ज सोरोस पर बड़ा हमला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोरोस के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि PM से जुड़ा अडानी घोटाला भारत में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान शुरू करता है या नहीं, यह पूरी तरह कांग्रेस, विपक्ष व हमारी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर है। इसका जॉर्ज सोरोस से कोई लेना-देना नहीं है।हमारी नेहरूवादी विरासत सुनिश्चित करती है कि उन जैसे लोग हमारे चुनाव परिणाम तय नहीं कर सकते।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, क्या कोई बड़ी साजिश थी?

कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, क्या कोई बड़ी साजिश थी?

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल

पराली जलाने से रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान, किन 5 राज्यों को दिए 'मिशन मोड' में काम करने के निर्देश?

पराली जलाने से रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान, किन 5 राज्यों को दिए 'मिशन मोड' में काम करने के निर्देश?

मॉडल श्रद्धा दुबे पर कसा पुलिस का शिकंजा, सभी एयरपोर्ट पर भेजी गई तस्वीर, कॉल डिटेल से पुलिस को मिले अहम साक्ष्य

मॉडल श्रद्धा दुबे पर कसा पुलिस का शिकंजा, सभी एयरपोर्ट पर भेजी गई तस्वीर, कॉल डिटेल से पुलिस को मिले अहम साक्ष्य