देश

Malwa Express Fire: महू से वैष्णो देवी जा रही मालवा एक्सप्रेस में चिंगारी के साथ निकला धुआं, टला बड़ा हादसा

Malwa Express Train Fire: मध्यप्रदेश के महू से जम्मू-कश्मीर के कटरा के बीच चलने वाली मालवा एक्सप्रेस के पहियों से बुधवार को धुआं निकलता दिखाई दिया जिसपर समय रहते काबू कर लिया गया।

Image

महू से वैष्णो देवी जा रही मालवा एक्सप्रेस में चिंगारी के साथ निकला धुआं

KEY HIGHLIGHTS
  1. मालवा एक्सप्रेस के पहियों से बुधवार को धुआं निकलता दिखाई दिया
  2. ये ट्रेन इंदौर के डॉ. आम्बेडकर नगर (महू) से जम्मू-कश्मीर के कटरा के बीच चलती है
  3. राऊ स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ने इस यात्री ट्रेन के पहियों से धुआं निकलता देखा

Malwa Express Train Fire: मध्यप्रदेश में इंदौर के डॉ. आम्बेडकर नगर (महू) से जम्मू-कश्मीर के कटरा के बीच चलने वाली मालवा एक्सप्रेस के पहियों से बुधवार को धुआं निकलता दिखाई दिया और रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाया। चश्मदीदों ने यह जानकारी दी।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि मालवा एक्सप्रेस के महू स्टेशन से रवाना होने के बाद राऊ स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ने इस यात्री ट्रेन के पहियों से धुआं निकलता देखा।

उन्होंने बताया, 'ट्रेन के एक डिब्बे के पहियों का ब्रेक ब्लॉक घर्षण के चलते गर्म होने के कारण जाम हो गया था। राजेंद्र नगर स्थित अगले स्टेशन पर ट्रेन को तुरंत रोका गया। ब्रेक को अग्निशमन यंत्र से ठंडा करके इसे दुरुस्त किया गया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।'

रेल गाड़ी में सवार किसी भी यात्री की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हुआ

मीना ने इसे 'सामान्य घटना' बताते हुए कहा कि इससे रेल गाड़ी में सवार किसी भी यात्री की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हुआ। मालवा एक्सप्रेस से मध्यप्रदेश के कई श्रद्धालु कटरा पहुंचते हैं और जम्मू-कश्मीर के शहर में वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा करते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article