Aircraft Crashed in South Sudan: दक्षिण सूडान के यूनिटी स्टेट में तेल कर्मियों को ले जा रहा छोटा विमान बुधवार को अपने तेल क्षेत्र हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। सूचना मंत्री ने यह जानकारी दी। गैटवेच बिपल ने कहा कि विमान राजधानी जुबा के लिए रवाना हुआ था तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने कहा कि यात्री ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी (जीपीओसी) के तेल कर्मचारी थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो चीनी नागरिक और एक भारतीय शामिल है। राष्ट्रपति साल्वा कीर ने कहा कि मृतकों में इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारी भी शामिल हैं और दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए गहन और त्वरित जांच का वादा किया।
