देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’ ने दावा किया कि 300 से अधिक संगठन इस मंच से जुड़ चुके हैं और 25 राज्यों तथा केंद्र-शासित प्रदेशों में प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। मंच ने कहा, 'जन मार्च भारत के लोगों के एकजुट संघर्ष की शुरुआत होगा।

SKM, anti-SIR platform protests : संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’ मंच ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। दोनों संगठनों ने मतदाता सूचियों से हटाए गए लोगों के मतदान के अधिकार को बहाल करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ अभियोजन की मांग की है।

SKM

SIR के खिलाफ शुक्रवार को देश भर में प्रदर्शन।

देश भर में होंगे विरोध-प्रदर्शन

आयोजकों के अनुसार, विरोध-प्रदर्शन जिला और तहसील मुख्यालयों, राज्य की राजधानियों तथा दिल्ली में किए जाएंगे। दिल्ली में 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’ ने निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने का आह्वान किया है। केंद्र के अब निरस्त किए जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एसकेएम ने कहा कि उसके घटक संगठन जिलाधिकारियों और उपमंडल मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपेंगे।

End of Feed