देश

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, विराट कोहली को पकड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को देगा 10 हजार डॉलर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Nov 20, 2023, 09:10 AM IST

SJF Chief Gurpatwant Singh Pannu: वर्ल्डकप फाइनल मुकाबले के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली थी। मैच के दौरान 14वें ओवरे में एक फिलिस्तीनी समर्थक अचानक से मैदान में घुस आया और उसने दौड़ते हुए विराट कोहली को पीछे से पकड़ लिया।

Image

पन्नू ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर

Photo : Twitter

SJF Chief Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के प्रमुा गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। पन्नू ने अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले के दौरान विराट कोहली को पकड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वेन जॉनसन को 10 हजार डॉलर इनाम देने का ऐलान किया है। उसने कहा है कि वेन जॉनसन ने मैदान में पहुंचकर गाजा और फिलिस्तीन को लेकर भारत के रुख को एक्सपोज कर दिया है।

बता दें, वर्ल्डकप फाइनल मुकाबले के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली थी। मैच के दौरान 14वें ओवरे में एक फिलिस्तीनी समर्थक अचानक से मैदान में घुस आया और उसने दौड़ते हुए विराट कोहली को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद विराट ने उसे खुद से अलग किया और सुरक्षाकर्मी उसे मैदान से बाहर ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान शख्स ने खुद का नाम वेन जॉनसन बताया और वह ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है।

पन्नू बोला हम जॉनसन के साथ

इस घटना के बाद खालिस्तानी आतंकी पन्नू का एक और वीडियो सामने आया है। उसने कहा है कि हम ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वेन जॉनसन के साथ खड़े हैं। साथी ही उसने जॉनसन को 10 हजार डॉलर का इनाम देने की भी घोषणा की है। पन्नू ने कहा, जॉनसन ने गाजा और फिलिस्तीन मुद्दे को लेकर भारत के रुख को एक्सपोज कर दिया है। बता दें, फाइनल मुकाबले से पहले भी पन्नू ने इस तरह का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने अहमदाबाद में विश्वकप फाइनल को बाधित करने की धमकी दी थी। पन्नू ने इस दौरान मुकाबले को रोनक की धमकी भी दी थी।

फ्री फिलिस्तीन की टी-शर्ट पहनकर पहुंचता था शख्स

मैच के दौरान मैदान पर पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने फ्री फिलिस्तीन की टीशर्ट पहनी हुई थी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया था कि वह विराट कोहली का फैन है और उनसे मिलने के लिए वह मैदान पर पहुंचा था, उसने यह भी कहा कि वह फिलिस्तीन का समर्थक है। बता दें, अहमदाबाद पुलिस ने जॉनसन के खिलाफ मैदान पर अतिक्रमण करने और लोक सेवकों के कर्तव्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित