देश

सियरा उहे हऽ, बस रंगवा बदलले बा...- अश्वनी चौबे ने I.N.D.I.A पर भोजपुरी में कसा तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2023, 12:01 AM IST

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 26 दलों के विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को 'नए लेबल के साथ पुराना प्रोडक्ट' बताया। विपक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नाम को लेकर वाक युद्ध चल रहा है।

Image

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर कसा तंज (फोटो- AshwiniKChoubey)

विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) की चर्चा इन दिनों चारों ओर है। विपक्ष जहां इस नाम को लेकर अपना मास्टरस्ट्रोक समझ रहा है तो वहीं भाजपा के नेता इसे लेकर लगातार विपक्ष पर हमला और तंज कस रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और बिहार के बक्सर से सांसद अश्वनी चौबे ने विपक्ष पर भोजपुरी में तंज कसा है।

क्या कहा अश्वनी चौबे ने

अश्वनी चौबे ने 'इंडिया' पर तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा- "सियरा उहे हऽ, रंगवा बदलले बा… भोजपुरी की ये कहावत UPA से I.N.D.I.A नामकरण पर एकदम सटीक बैठता है। सभी भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, अवसरवादी नाम बदल कर देश को झांसा देने का विफल प्रयास कर रहे हैं।" दरअसल भोजपुरी में अश्वनी चौबे ने जिस मुहावरे के सहारे विपक्ष पर तंज कसा है, उसका मतलब है कि ये पुराने वाले ही है, इन्होंने सिर्फ नया चोला पहन लिया है।

शाह ने भी लपेटा

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 26 दलों के विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को 'नए लेबल के साथ पुराना प्रोडक्ट' बताया। विपक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नाम को लेकर वाक युद्ध चल रहा है। शाह ने ट्वीट किया- "अपने बुरे अतीत से छुटकारा पाने के लिए विपक्षी गठबंधन ने अपना नाम बदल लिया है। लेकिन महज नाम बदलकर इंडिया करने से वे जनता के जेहन से अपने पिछले कर्मों को नहीं मिटा पाएंगे।"

योगी आदित्यनाथ भी भड़के

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि नाम बदलने से 'उनका (विपक्ष का)' मूल स्वभाव नहीं बदलेगा । एक ट्वीट में, आदित्यनाथ ने कहा-"कौआ अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा। अमावस्या की काली रात को पूर्णिमा का नाम देने से वह शीतल और प्रकाशवान नहीं हो जाएगी।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article