देश

तमिलनाडु के विरुधुनगर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्टरी में धमाके में 6 की मौत

ऐसा संदेह है कि विस्फोट रसायन मिश्रण की प्रक्रिया के दौरान हुआ और इससे कम से कम एक कमरा नष्ट हो गया और 6 मौतें हुईं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (पीटीआई)

Blast in Firecrackers Factory: तमिलनाडु के विरुधुनगर में शनिवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद छह श्रमिकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ऐसा संदेह है कि विस्फोट रसायन मिश्रण की प्रक्रिया के दौरान हुआ और इससे कम से कम एक कमरा नष्ट हो गया और 6 मौतें हुईं।

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना साईनाथ फायरवर्क्स में हुई, जहां कर्मचारी पटाखों के उत्पादन में लगे हुए थे। विरुधुनगर, सत्तूर और अरुप्पुकोट्टई से अग्निशमन और बचाव कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल, छह पुरुषों के शव बरामद किए गए हैं, हालांकि उनकी पहचान अज्ञात बनी हुई है। शवों को शव परीक्षण के लिए विरुधुनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article