देश

दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत, हवा में उड़ती दिखी कार; सामने आया वीडियो

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के थिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई में हुई भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह भयानक सड़क हादसा थिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई फोर-लेन के पास हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Image

कार दुर्घटना में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

Photo : PTI

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के थिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई में एक कार दुर्घटना में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। उनकी कार एक दोपहिया वाहन से टकराकर पलट गई। यह घटना बुधवार सुबह हुई जिसमें दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें शिवराकोट्टई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान कनागावेल (62), कृष्णकुमार (56), पांडी (35), नागाजोथी (28), शिव आधमिका (8) और शिवा श्री (7) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक एक उत्सव में भाग लेने के बाद तिरुनेलवेली से अपने मूल स्थान मदुरै जा रहे थे। मदुरै एसपी बी.के. अरविंद ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ितों के शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कल्लाकुरिची पुलिस के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद दुर्घटना को कैद करने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 19 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में जांच के लिये 15 टीम गठित...फ्रांस दंगों को मिल रही हवा, भारत तक जुड़े तार...प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं

सरकार ने मेटा से भ्रामक सामग्री और एक तरह के विचारों के प्रसार पर रोक लगाने को कहा

सरकार ने मेटा से भ्रामक सामग्री और एक तरह के विचारों के प्रसार पर रोक लगाने को कहा

गुलशन कुमार की हत्या से लेकर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग तक, कब-कब निशाने पर आए बॉलीवुड सितारे?

गुलशन कुमार की हत्या से लेकर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग तक, कब-कब निशाने पर आए बॉलीवुड सितारे?

Tiger Shroff Firing: पुलिस के हाथ लगी पहली कामयाबी, अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक, हिरासत में 2 संदिग्ध

Tiger Shroff Firing: पुलिस के हाथ लगी पहली कामयाबी, अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक, हिरासत में 2 संदिग्ध

मुंबई में आज UAE के विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर, आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे दोनों देश

मुंबई में आज UAE के विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर, आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे दोनों देश