Sandeshkhali Case: ममता सरकार के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, संदेशखाली में पीड़िताओं से मिलेंगी महिला सांसद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2024, 11:31 AM IST

Sandeshkhali Case : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हम संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की कहानी सुनना चाहते हैं। यहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। यहां की राज्य सरकार भ्रष्ट और निकम्मी है। गुनाह करने वालों को यह सरकार पुरस्कृत करती है। हम लोकतांत्रिक तरीके से पीड़िताओं से मिलना चाहते हैं।

Sandeshkhali Case : बंगाल के संदेशखाली में महिला के खिलाफ हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की ममता सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस और वाम दल भी हिंसा एवं उत्पीड़न के आरोपों पर ममता सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच, यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है। भाजपा सांसद ने लॉकेट चटर्जी ने संदेशखाली घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की है। चटर्जी ने कहा कि महिलाओं से अत्याचार करने वालों को सामने आने होगा। चटर्जी ने दोषियों को फांसी की सजा देने का मांग की।

bjp sandeshkhali

पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करेंगी भाजपा सांसद।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हम संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की कहानी सुनना चाहते हैं। यहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। यहां की राज्य सरकार भ्रष्ट और निकम्मी है। गुनाह करने वालों को यह सरकार पुरस्कृत करती है। हम लोकतांत्रिक तरीके से पीड़ित महिलाओं से मिलना चाहते हैं।

End of Feed