Andhra Pradesh Rain: आंध्र प्रदेश बारिश के बाद खराब हुए हालात, नौसेना ने बचाई 22 लोगों की जान

Andhra Pradesh Rain News: नौसेना के मुताबिक जहां फंसे हुए लोगों को खतरनाक स्थिति से बाहर निकाल गया है। वहीं अत्यधिक पानी बढ़ जाने के कारण फंसे हुए व्यक्तियों के लिए 1000 किलोग्राम से अधिक भोजन हवाई मार्ग से एयर ड्रॉप किया गया है।

Andhra Pradesh Rain Latest News: आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश के बाद कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में भारतीय नौसेना आंध्र प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है। नौसेना के मुताबिक यहां एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। नौसेना की मदद से विभिन्न इलाकों में फंसे हुए 22 लोगों को बचाया गया है।

Andhra Pradesh Rain Latest News

लगातार बारिश के बाद कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं

आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति के कारण स्थानीय प्रशासन से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर, भारतीय नौसेना के विमान, बाढ़ राहत दल (FRT) और विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान की गोताखोरी टीमों को तैनात किया गया है। यह टीमें मानवीय सहायता और आपदा राहत का कार्य कर रही हैं। नौसेना के मुताबिक प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव कार्यों को अंजाम देने के लिए कुल चार हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान तैनात किया गया है। नौसेना ने यहां दो एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर और दो चेतक हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।

End of Feed