देश

Lalu Yadav News: लालू प्रसाद यादव ने सिर्फ अपने परिवार को सशक्त किया, JDU नेता राजीव रंजन का तंज

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बात की। उन्होंने कहा, 'इस सिलसिले में पार्टी ने आधिकारिक तौर पर निर्णय लिया है कि भाजपा के साथ मिलकर वो चुनाव लड़ेगी। बातचीत जारी है और जो भी इसके निष्कर्ष होंगे वो साझा किए जाएंगे।'

Image

लालू प्रसाद यादव

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने मंगलवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद पर हमला बोला। उन्होंने जातिगत जनगणना पर दिए लालू प्रसाद के बयान पर सवाल खड़े किए। बोले, उन्होंने सिर्फ अपने परिवार को सशक्त बनाया, लेकिन बिहार के लिए कुछ नहीं किया। जेडीयू नेता राजीव रंजन ने में कहा, '1990 से 2005 तक तो वह बिहार के मुख्यमंत्री रहे। फिर उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी मुख्यमंत्री रहीं। इन 15 वर्षों में पंचायती व्यवस्था में भी आरक्षण का फैसला नहीं ले पाए। उन्होंने परिवार के सशक्तिकरण के सिवा बिहार के जनता के लिए क्या किया है? केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी यूपीए सरकार पर दबाव बनाकर जातीय जनगणना का फैसला ले सकते थे। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया।'

उन्होंने आगे कहा, 'अब बिहार ने रास्ता दिखाया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जातिगत जनगणना संभव हुई है। न केवल जातीय सर्वे बल्कि आंकड़ों के आधार पर गरीब परिवारों की पहचान कर उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं की नींव रखी जा चुकी है।'

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने जातिगत जनगणना का जिक्र करते हुए लिखा- 'इन संघ और भाजपा वालों का कान पकड़, दंड बैठक करा, इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे। इनकी क्या औकात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे? इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा,आदिवासी और गरीब की एकता दिखाने का समय अब आ चुका है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article