सीताराम येचुरी के निधन से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, राहुल-अखिलेश समेत इन नेताओं ने जताया शोक

Rection on Sitaram Yechury's death: माकपा नेता सीताराम येचुरी ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। येचुरी के निधन से सियासी गलियारों में मातम पसर गया है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। राहुल ने कहा है कि येचुरी 'आइडिया ऑफ इंडिया' के संरक्षक थे।

Sitaram Yechury News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि येचुरी देश के बारे में गहरी समझ रखने वाले और भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) के संरक्षक थे। येचुरी का बृहस्पतिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

Reactions on Sitaram Yechury's Death

सीताराम येचुरी के निधन पर किसने क्या कहा।

'आइडिया ऑफ इंडिया' के संरक्षक थे येचुरी: राहुल

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सीताराम येचुरी जी मित्र थे। हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले और भारत की अवधारणा के संरक्षक थे। मुझे हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं की कमी खलेगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ‘‘सीताराम येचुरी एक बहुत अच्छे इंसान, बहुभाषी, व्यावहारिक प्रवृत्ति वाले धुर मार्क्सवादी, माकपा के एक स्तंभ और विलक्षण बौद्धिक क्षमता व हास्यबोध वाले एक शानदार सांसद थे। वह अब नहीं रहे।’’

End of Feed