देश

MVA सरकार में फड़णवीस, एकनाथ को फंसाने की कथित साजिश की होगी जांच, 30 दिनों में रिपोर्ट देगी SIT

राज्य गृह विभाग द्वारा जारी एक सरकारी संकल्प या आदेश में कहा गया है कि एसआईटी का नेतृत्व मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी करेंगे।

Image

महायुति नेता

Photo : PTI

SIT probe in Fadnavis-Shinde Case: महाराष्ट्र सरकार ने महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के कार्यकाल के दौरान सीएम देवेंद्र फड़णवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अन्य महायुति नेताओं को फंसाने की कथित साजिश की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, मुंबई सत्यनारायण चौधरी एसआईटी टीम का नेतृत्व करेंगे। एसआईटी को 30 दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा गया है।

सत्यनारायण चौधरी करेंगे जांच

राज्य गृह विभाग द्वारा जारी एक सरकारी संकल्प या आदेश में कहा गया है कि एसआईटी का नेतृत्व मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी करेंगे। पिछले नवंबर में चुनावों में महायुति गठबंधन की जीत के बाद तीसरी बार मुख्यमंत्री बने फड़णवीस नवंबर 2019 से जून 2022 तक चले एमवीए शासन के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

भाजपा के प्रवीण दरेकर ने दी थी जानकारी

शिंदे, जो अब उपमुख्यमंत्री हैं, उस समय शहरी विकास मंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा के समर्थन से सीएम बनने के लिए ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। जीआर ने कहा कि एसआईटी गठित करने का निर्णय दिसंबर 2024 में शीतकालीन सत्र के दौरान महाराष्ट्र विधान परिषद में भाजपा के प्रवीण दरेकर द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर लिया गया था।

दरेकर ने दावा किया था कि फड़णवीस और शिंदे के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने की साजिश थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग के रूप में सबूत हैं। चार सदस्यीय एसआईटी में अन्य पुलिस अधिकारी राजीव जैन, नवनाथ धवले, आदिकराव पोल शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि वह 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर लेगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article