सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में 2 आरोपियों की जमानत को CID देगी चुनौती, अब सुप्रीम कोर्ट का रुख

Zubeen Garg Death Case: गायक जुबीन गर्ग की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

गायक जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच करने वाले असम के अपराध जांच विभाग (CID) ने रविवार को कहा कि वह सात आरोपियों में से दो को गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिये जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा छुट्टियों के बाद उच्चतम न्यायालय खुलते ही याचिका दायर की जाएगी।

Singer zubeen garg death case

सिंगर जुबीन गर्ग (फाइल फोटो)

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीआईडी के विशेष पुलिस महानिदेशक मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा, 'गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने मामला संख्या 18/25 में दो आरोपियों को जमानत दी है। हमने अदालत के आदेशों का अध्ययन किया है और उनका विश्लेषण करने के साथ-साथ कानूनी राय लेने के बाद जमानत के इन आदेशों को माननीय उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने का फैसला किया है।'

End of Feed