'सुबह 6 बजे तक छोड़ दें गंगटोक', PM मोदी के सिक्किम दौरे से पहले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

PM Modi Sikkim Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दो दिवसीय सिक्किम दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

PM Modi Sikkim Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दो दिवसीय सिक्किम दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। गंगटोक स्थित पर्यटन भवन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जो पर्यटक अभी गंगटोक में रुके हुए हैं और 28 अप्रैल को रवाना होने वाले हैं, वे सुबह 6 बजे तक शहर छोड़ दें।

PM Modi Prem Singh Tamang

पीएम मोदी को गुलदस्ता देते सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (फोटो साभार:@sikkimgovt)

PM मोदी का दो दिवसीय दौरा

पीएम मोदी 27 और 28 अप्रैल 2026 को सिक्किम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राज्य के स्वर्ण जयंती वर्ष यानी राज्य गठन के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीएम मोदी के 27 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे लिबिंग हेलीपैड पर पहुंचने की संभावना है, जहां से लोक भवन तक एक भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा।

End of Feed