देश

Sikkim Flood : सिक्किम में बाढ़ का प्रकोप, 5 लोगों की मौत, 23 जवान अभी भी लापता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 05:40 PM IST

Sikkim Flood: सेना ने अपने एक बयान में कहा कि सुदूर घाटी में भारी बारिश के बाद आई भयानक बाढ़ में उसके 23 जवान लापता हो गए। सेना ने अपने बयान में कहा, 'उत्तरी सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने की घटना के बाद तीस्ता नदी में ताजा बाढ़ आ गई...सेना के 23 जवान लापता हैं और बाढ़ एवं गाद में कुछ वाहन डूब गए।

Image

सिक्किम में बादल फटने के बाद बाढ़ में डूबा लाचेन का इलाका।

Photo : AP

Sikkim Flood: खूबसूरत राज्य सिक्किम बाढ़ के कहर से कराह रहा है। बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ से लाचेन वैली के इलाके जलमग्न हो गए हैं। इस बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सेना के 23 जवान लापता हैं। लापता जवानों की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक लाचेन इलाके में रात के करीब 1.30 बजे बाढ़ का पानी दाखिल होने लगा।

तीन शव बरामद हुए

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान सिंगताम इलाके से तीन शवों बरामद हुए। बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसके बाद उफनाई नदी रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर गई। बताया जाता है कि नदी के निचले इलाके में पानी का स्तर 20 फीट तक बढ़ गया।

बाढ़ में कई वाहन डूबे

सेना ने अपने एक बयान में कहा कि सुदूर घाटी में भारी बारिश के बाद आई भयानक बाढ़ में उसके 23 जवान लापता हो गए। सेना ने अपने बयान में कहा, 'उत्तरी सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने की घटना के बाद तीस्ता नदी में ताजा बाढ़ आ गई...सेना के 23 जवान लापता हैं और बाढ़ एवं गाद में कुछ वाहन डूब गए। लापता जवानों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।'

राहत शिविरों में पहुंचाए गए सैकड़ों लोग

बादल फटने की घटना नेपाल बॉर्डर के समीप हुई है। अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम और देश के बाकी हिस्सों के बीच मुख्य संपर्क राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के कुछ हिस्से बह गए, साथ ही, उत्तर बंगाल और बांग्लादेश के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है, जहां से तीस्ता बहती है। उन्होंने बताया कि दो अन्य पुल, बलुआतार और दूसरा लैंको हाइडल बिजली परियोजना के पास तीस्ता में आए उफान के कारण गिर गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन ने कई राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां सैकड़ों लोग शरण ले रहे हैं।

कई प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने कहा कि ‘ल्होनक झील के कुछ हिस्सों पर बादल फटने से तीस्ता नदी घाटी पर झील में अचानक जलस्तर बढ़ गया जिससे मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में कई प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा।' मुख्यमंत्री पी.एस. तमांग ने तीस्ता नदी घाटी में अचानक आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सिंगताम का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने सिंगताम नगर पंचायत कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे स्थिति पर नजर रखने को कहा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article