देश

Kuno नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने दिया 4 बच्चों को जन्म, पीएम मोदी बोले-Wonderful news-देखें Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 29, 2023, 04:19 PM IST

Female Cheetah Siaya Become Mother: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता सियाया मां बनी है उसने 4 बच्चों को जन्म दिया है, इस खबर से लोगों में बेहद खुशी है और पीएम मोदी ने भी इस खुशखबरी पर कहा है-Wonderful news

Image

नामीबिया से आई मादा चीता सियाया मां बनी है

Photo : Twitter

Cubs Born in Kuno National Park: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नामीबिया से आई मादा चीता सियाया (Female cheetah Siaya) ने चार शावकों (cubs born in Kuno) को जन्म दिया है जानकारी के अनुसार मादा चीता और चारों नन्हे मेहमान फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ हैं।

इस संबंध में पर्यावरण मंत्री ने जानकारी शेयर की है उन्होंने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा है कि अमृत काल के दौरान हमारे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना! उन्होंने आगे लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के चार शावकों का जन्म हुआ है

प्रेग्नेंट होने की जानकारी 20 दिन पहले ही

सियाया (female cheetah Siaya) के प्रेग्नेंट होने की जानकारी 20 दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क (KNP) के मैनेजमेंट को मिली थी तभी से उसका खास ख्याल रखा जा रहा था, वहीं दो दिन पहले वहां से एक दुखद खबर भी सामे आई थी जब एक फीमेल चीता साशा की मौत वहां हो गई थी।

पिछले साल 17 सितंबर को PM नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो में छोड़ा था, जिन्हें 50 दिन छोटे बाड़ों में क्वारैंटाइन रखने के बाद बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है। करीब दो महीने पहले तीन फीमेल और दो मेल चीतों को एक बाडे़ में छोड़ा गया था। इसी साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो लाई गई थी।

गौर हो कि Kuno National Park भारत के मध्य प्रदेश राज्य में एक संरक्षित क्षेत्र है जिसे सन् 2018 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था। इसकी स्थापना सन् 1981 को एक वन्य अभयारण्य के रूप में की गई थी। यह राज्य के श्योपुर और मुरैना जिलों पर विस्तारित है वहीं इसी साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो लाई गई थी।

5 मादा और 3 नर चीते नामीबिया से कुनो नेशनल पार्क (KNP) पहुंचे थे

5 दिसंबर 2018 में राज्य सरकार ने वन्यजीव अभयारण्य की स्थिति को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में बदल दिया और संरक्षित क्षेत्र को 413 वर्ग किमी (159 वर्ग मील) तक बढ़ा दिया। 17 सितंबर 2022 को 4 से 6 साल की उम्र के पांच मादा और तीन नर चीते नामीबिया से कुनो नेशनल पार्क पहुंचे थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article