स्तब्ध और टूट गए हैं...तोड़फोड़ के बाद हैबिटेट स्टूडियो ने बयां किया दर्द; यहीं हुआ था 'इंडिया गॉट लेटेंट' भी शूट

स्टूडियो ने कहा कि कलाकार अपने विचारों और रचनात्मक विकल्पों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं और हम कभी भी उनके द्वारा प्रस्तुत की गई सामग्री में शामिल नहीं रहे हैं। लेकिन हाल की घटनाओं ने हमें इस बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है...

Habitat Studio Decides to Shut Down: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो के बाद तोड़फोड़ का शिकार बने हैबिटेट स्टूडियो ने आज ऐलान किया कि वह इस घटना के बाद इसे बंद करने जा रहा है। शो में कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर परिसर में तोड़फोड़ के बाद हैबिटेट स्टूडियो ने ये फैसला लिया है। सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में स्टूडियो ने कहा, हम हाल ही में हमें निशाना बनाकर की गई तोड़फोड़ की घटनाओं से स्तब्ध, चिंतित और बेहद टूट गए हैं।

Kunal kamra

हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़

स्टूडियो ने जारी किया बयान

स्टूडियो ने कहा कि कलाकार अपने विचारों और रचनात्मक विकल्पों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं और हम कभी भी उनके द्वारा प्रस्तुत की गई सामग्री में शामिल नहीं रहे हैं। लेकिन हाल की घटनाओं ने हमें इस बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे हमें हर बार दोषी ठहराया जाता है और निशाना बनाया जाता है, जैसे कि हम कलाकार के प्रतिनिधि हों। स्टूडियो को तब तक बंद किया जा रहा है जब तक हम खुद को और अपनी संपत्ति को खतरे में डाले बिना मुक्त अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका नहीं खोज लेते। हम सभी कलाकारों, दर्शकों और हितधारकों को चर्चा करने और अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं और आपसे मार्गदर्शन का अनुरोध करते हैं ताकि हम कलाकारों के अधिकारों का भी सम्मान कर सकें।

End of Feed