आदित्य ठाकरे को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग तेज, शिवसेना UBT के नेता बोले-इससे पार्टी को होगा फायदा

Maharashtra Politics: नेता प्रतिपक्ष पद के लिए आदित्य के अलावा पार्टी के सबसे ज्यादा अनुभवी और 7 बार के विधायक भास्कर जाधव के नाम की भी चर्चा है लेकिन जाधव का पार्टी में बढ़ रहे विरोध को देखते हुए शायद उन्हें इस पद की जिम्मेदार न दी जाए। जाधव पिछले कुछ दिनों से पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ न कुछ लगातार चल रहा है। अब ऐसी चर्चा है कि शिवसेना यूबीटी के कुछ विधायक आदित्य ठाकरे को विपक्ष का नेता बनाना चाहते हैं। शिवसेना यूबीटी के इन नेताओं का मानना है कि ऐसा होने से राज्य को आदित्य ठाकरे के रूप में एक युवा विपक्षी नेता मिल सकता है और पार्टी को भी उनसे फायदा हो सकता है। उद्धव गुट के नेताओं का मानना है कि यदि आदित्य का नाम विपक्ष के नेता पद के लिए दिया जाता है तो विधानसभा अध्यक्ष इस पर जल्द निर्णय ले सकते हैं।

aditya Thackeray

शिवसेना यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे।

चर्चा में भास्कर जाधव का भी नाम

नेता प्रतिपक्ष पद के लिए आदित्य के अलावा पार्टी के सबसे ज्यादा अनुभवी और 7 बार के विधायक भास्कर जाधव के नाम की भी चर्चा है लेकिन जाधव का पार्टी में बढ़ रहे विरोध को देखते हुए शायद उन्हें इस पद की जिम्मेदार न दी जाए। जाधव पिछले कुछ दिनों से पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे हैं। यह भी चर्चा है कि वह एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। इसी वजह से उनके नाम का विरोध किया जा रहा है। वहीं, आदित्य भी फड़णवीस सरकार से सबसे ज्यादा सवाल भी करते हैं और भाजपा के निशाने पर रहते हैं। लेकिन इन सबके बीच विपक्ष के नेता पद के लिए अब तक उद्धव गुट ने कांग्रेस या पवार गुट एनसीपी से चर्चा नहीं की है। महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सेशन तीन मार्च से शुरू होने वाला है। ऐसे में समझा जा रहा है कि शिवसेना यूबीटी इस दिशा में कोई पहल कर सकती है।

End of Feed