MP Election 2023: राहुल गांधी के OBC राग से भाजपा में मजबूत हुए शिवराज सिंह चौहान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 11:37 PM IST

madhya pradesh assembly election 2023: मध्य प्रदेश में राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होना है। शुक्रवार को राज्य के मतदाता फैसला करेंगे कि वह इस बार किसकी सरकार चाहते हैं।

मध्य प्रदेश की चुनावी फिजा ने इस बार कई रंग बदले हैं। जिस मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही यह माना जा रहा था कि भाजपा चुनाव जीतने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर से राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी, उसी मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार खत्म होने तक चौहान ने अपना खूंटा गाड़ दिया है।

Shivraj Singh News

मध्य प्रदेश की चुनावी फिजा ने इस बार कई रंग बदले हैं

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान को जब उनकी इच्छा जताने के बावजूद भाजपा ने पिछले चुनाव की तरह इस बार उन्हें 'जन आशीर्वाद यात्रा' का नेतृत्व नहीं करने दिया तो बदलाव के कयास और ज्यादा मजबूत होते नजर आएं। पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री होने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित न कर इन कयासों को और ज्यादा बल दे दिया। सात सांसदों के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव को भी विधायकी के चुनाव में उतारकर भाजपा ने इन कयासों को और अधिक बल दे दिया कि पार्टी इस बार शिवराज सिंह चौहान को रिप्लेस करना चाहती है।

End of Feed