रायगढ़ के प्रभारी मंत्री पद पर विवाद, शिवसेना विधायक ने NCP सांसद सुनील तटकरे को बताया औरंगजेब

विधायक महेंद्र थोरवे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद सुनील तटकरे को मुगल बादशाह औरंगजेब बता दिया। रायगढ़ के विधायक थोरवे ने बुधवार को अलीबाग में एक कार्यक्रम में कहा कि तीसरे अंपायर (मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर इशारा) ने रायगढ़ के प्रभारी मंत्री पद के फैसले पर रोक लगा दी क्योंकि यह गलत था।

Maharashtra Politics: शिवसेना विधायक महेंद्र थोरवे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद सुनील तटकरे को मुगल बादशाह औरंगजेब करार देते हुए रायगढ़ के प्रभारी मंत्री के पद को लेकर महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में दोनों दलों के बीच बढ़ती दरार की ओर इशारा किया। रायगढ़ के विधायक थोरवे ने बुधवार को अलीबाग में एक कार्यक्रम में कहा कि तीसरे अंपायर (मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर इशारा) ने रायगढ़ के प्रभारी मंत्री पद के फैसले पर रोक लगा दी क्योंकि यह गलत था। राकांपा और शिवसेना दोनों रायगढ़ के प्रभारी मंत्री पद के लिए दौड़ में हैं। फडणवीस ने महिला और बाल विकास मंत्री तथा राकांपा नेता अदिति तटकरे को जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया था। हालांकि, रायगढ़ के महाड का प्रतिनिधित्व करने वाले रोजगार गारंटी मंत्री भरत गोगावाले भी जिले के प्रभारी मंत्री बनने की आकांक्षा रखते थे। शिवसेना की नाराजगी के बाद फडणवीस ने फैसले पर रोक लगा दी।

Devendra Fadnavis

रायगढ़ के प्रभारी मंत्री पद के फैसले पर रोक

सुनील तटकरे ने जमकर साधा निशाना

बता दें, महेंद्र थोरवे ने कहा कि सुनील तटकरे केंद्र में जा सकते हैं क्योंकि आपके सहयोगियों ने आपको कप्तान बना दिया था। आपको यह समझना चाहिए कि छावा फिल्म में औरंगजेब का स्थान अकलुज (सोलापुर जिले में) दिखाया गया था और आज का औरंगजेब सुतारवाड़ी में रहता है। यह टिप्पणी तटकरे के सुतारवाड़ी से होने को लेकर थी। थोरवे ने यह भी कहा कि अगर तटकरे ने शिवसेना के साथ गलत राजनीति करना जारी रखा, तो उनकी पार्टी अगली बार रायगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!