शिमला में लैंडस्लाइड का डरावना VIDEO: पहाड़ों से बहने लगा मलबा, जान बचाकर भागे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2023, 08:47 AM IST

Shimla Landslide: हिमाचल प्रदेश के शिमला में लैंडस्लाइड का हैरान करने वाला लाइव वीडियो सामने आया है। मलबा, पत्थर, पेड़ सब कुछ एक साथ हाइवे पर आ गया। लोग किसी तरह जान बचाकर भागे।

Shimla Landslide: शिमला के कनलोग से लैंडस्लाइड का हैरान करने वाला लाइव वीडियो सामने आया है। लैंडस्लाइड होने पर भारी मात्रा में मलबा, पत्थर, पेड़ सब कुछ एक साथ हाइवे पर आ गया। देवदार के पेड़ तो मानों जैसे गाड़ियों पर कहर बनकर टूटे। जिसकी चपेट में एक ट्रक और कई गाड़ियां आ गई। लैंडस्लाइड होने पर स्थिति बहुत कितनी डरावनी थी। इस वीडियों में लोगों की आवाज सुनकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। शिमला में ग्राउंड जीरो पर क्या हालात है।

जहां एक कंपनी में काम करने वाले ये लोग उस वक्त दहशत में आ गए। जब लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा बहकर तेजी से नीचे आने लगा। माल रोड पर इंदिरा गांधी खेल परिसर के साथ ये इलाका पड़ता है। जहां भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी बह रहा है। सीढ़ियों पानी इतनी रफ्तार से नीचे आ रहा है। जैसे कोई झरना बह रहा हो...।

End of Feed