देश

Shimla Landslide Update: शिमला के एक घर में पसरा सन्नाटा, ढहे शिव मंदिर में परिवार के 7 लोग कर रहे थे हवन

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 16, 2023, 09:23 AM IST

Shimla Landslide Update: हिमाचल प्रदेश के शिमला में समर हिल तथा फागली में भूस्खलन हुए। समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर में भूस्खलन से उस समय तबाही मच गई जब कुछ श्रद्धालु मंदिर के अंदर पूर्जा अर्चना कर रहे है। एक ही परिवार के 7 लोग हवन कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ। जिसमें किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है।

Image

शिमला के शिव मंदिर में भूस्खलन

Shimla Landslide Update: हिमाचल प्रदेश के शिमला में समर हिल तथा फागली में भूस्खलन हुए। समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर में भूस्खलन से उस समय तबाही मच गई जब कुछ श्रद्धालु मंदिर के अंदर पूर्जा अर्चना कर रहे है। शिमला के पॉश समर हिल इलाके में शर्मा परिवार के तीन मंजिला घर पर सन्नाटा पसर गया है। तीन बच्चों समेत परिवार के 7 सदस्य शिव बावड़ी मंदिर के अंदर थे। जो सोमवार को बादल फटने से बह गया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। 60 वर्षीय पवन शर्मा, जो समर हिल मार्केट में अमन इलेक्ट्रिक्स के मालिक हैं। उनकी पत्नी 57 वर्षीय संतोष शर्मा, 32 वर्षीय बेटा अमन शर्मा, 27 वर्षीय बहू अर्चना शर्मा और 12 से 1.5 साल की उम्र की तीन पोतियां थीं। वे लोग जब हवन के लिए मंदिर में थे तब ढह गया। जबकि परिवार के चार सदस्यों के शव मिल गए हैं, पवन शर्मा, अर्चना शर्मा और एक 5 वर्षीय बच्चा अभी भी लापता हैं।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के बचावकर्ताओं ने कहा कि कि जीवित रहने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार को शिमला में दो स्थानों पर भूस्खलन हुआ। समर हिल और फागली में शिव बावड़ी मंदिर पर। फागली भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई। मंदिर त्रासदी स्थल पर दो दर्जन से अधिक लोग जो अपने प्रियजनों को तलाश रहे हैं। उनमें पवन शर्मा के भतीजे करणदीप शर्मा भी शामिल हैं जो चंडीगढ़ में एक आईटी पेशेवर हैं। करणदीप ने कहा कि मेरे चाचा अपने पूरे परिवार के साथ हवन के लिए गए थे।

उनके साथ उनके दो किरायेदार भी आये थे। अब वे सभी चले गए हैं। पवन शर्मा के किरायेदारों - मानसी हरीश, जो शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गणित पढ़ाती थीं और उनके पति हरीश कुमार व एक वकील के शव मंगलवार को बरामद किए गए लोगों में से थे।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे