देश

परवेज मुशर्रफ के निधन पर शशि थरूर का ट्वीट, बीजेपी ने बताया पाकिस्तान परस्ती

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 02:38 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन पर कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया है जिसके बाद बीजेपी ने निशाना साधा।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रहे परवेज मुशर्रफ का निधन दुबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 79 वर्ष के थे। भारत के साथ उनके रिश्ते सामने कुछ और पीठ पीछे कुछ और थे। कारगिल से पहले जब तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ लाहौर बस डिप्लोमेसी के जरिए शांति की दिशा में आगे बढ़े तो कारगिल की पहाड़ियों पर परवेज मुशर्रफ घुसपैठ कराने में मशगूल थे। उनके निधन पर कांग्रेस के कद्दावर नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया तो बीजेपी हमलावर हुई और कहा कि यही तो पाकिस्तान परस्ती है।

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का निधन हो गया है। वहीं उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेता शशि थरूर (Congress Leader Shashi Tharoor) ने ट्वीट कर संवेदना जाहिर की थी। जिस पर अब BJP हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawala) ने कांग्रेस पर आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की PAK परस्ती फिर सामने आई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें