'BJP से मुकाबला करने के लिए पहले से ज्यादा वामपंथी हो गई है कांग्रेस', थरूर के निशाने पर अपनी ही पार्टी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2025, 10:58 AM IST

शशि थरूर ने कहा कि उनके विचार 'व्यवहारिक राजनीति की बारीकियों' पर नहीं, बल्कि सिद्धांतों और विचारधारा पर केंद्रित थे, जहां कुछ दूरियों को पाटने की आवश्यकता है। इससे पहले उन्होंने ‘रेडिकल सेंट्रिज्म’ पर एक व्याख्यान दिया था।

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए उनकी पार्टी हाल के वर्षों में ज्यादा वामपंथी हो गई है। थरूर ने कहा कि कांग्रेस ऐसा करते हुए भाजपा की 'विभाजनकारी राजनीति' का मुकाबला करने का प्रयास कर रही है।

Shashi tharoor

शशि थरूर ने कांग्रेस की आलोचना की। तस्वीर-PTI

क्या भाजपा की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस और वामपंथी दलों का साथ आना ‘रेडिकल सेंट्रिज्म’ (कट्टर केन्द्रीयता) का उदाहरण है, इस सवाल के जवाब में थरूर ने कहा कि उनके विचार 'व्यवहारिक राजनीति की बारीकियों' पर नहीं, बल्कि सिद्धांतों और विचारधारा पर केंद्रित थे, जहां कुछ दूरियों को पाटने की आवश्यकता है। इससे पहले उन्होंने ‘रेडिकल सेंट्रिज्म’ पर एक व्याख्यान दिया था।

End of Feed