देश

'कुछ गड़बड़ियां हुईं, पर बड़े इवेंट में...', कांग्रेस नेता शशि थरूर ने AI समिट की जमकर की तारीफ; बताई इसकी खासियत

India AI Summit 2026: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट की जमकर तारीफ की और इसकी खासियत पर भी खुलकर बात की।

Image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (फाइल फोटो)

Photo : PTI

India AI Summit 2026: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के शुरुआती दिन काफी अच्छे रहे। कुछ गड़बड़ियां हुईं, लेकिन बड़े इवेंट में ऐसी चीजें होती हैं। इस दौरान उन्होंने एआई समिट की खासियत भी बताई।

शशि थरूर ने कहा कि इस समिट की सबसे बड़ी खासियत दुनियाभर के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वैश्विक नेताओं की भागीदारी रही। बकौल थरूर, सभी नेताओं ने एआई के विकास में एकीकृत वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने और समाज पर उसके सकारात्मक प्रभाव को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भारत ने नेतृत्व की भूमिका निभाई है।

राफेल पर भी खूब बोले थरूर

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शशि थरूर ने फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल को लेकर कहा कि इसके कुछ हिस्सों का निर्माण भारत में हो रहा है और यह डील का एक सबसे अहम पहलू है, क्योंकि यह हमारे डिफेंस को मजबूत करने का हिस्सा है, जो रक्षा क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता को भी बढ़ा रहा है...

कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत के लिए रक्षा इसलिए जरूरी नहीं है, क्योंकि हम जंग में जाना चाहते हैं, बल्कि इसलिए कि हम चाहते कि कोई भी हमें कमजोर समझकर युद्ध की सोच न सके। यह पूरी तरह से एक रक्षात्मक नीति है और मैं इस मुद्दे पर सरकार का समर्थन करता हूं।

भारत में बनेंगे Rafale विमान

सनद रहे कि दिल्ली में एआई समिट के दौरान, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत द्वारा 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद और को-प्रोडक्शन की योजना का समर्थन करते हुए तमाम आलोचनाओं को खारिज कर दिया। बता दें कि भारत की रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने हाल ही में वायुसेना के लिए 114 राफेल खरीदने की मंजूरी दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने पहले बताया था कि पहली बार होगा जब राफेल विमानों का निर्माण फ्रांस के बाहर किया जाएगा। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत इनमें 40 से 50 फीसदी तक लोकलाइजेशन होगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article