पेपर लीक को लेकर शशि थरूर ने बनाया उत्तर प्रदेश का मजाक, BJP नेताओं ने किया पलटवार

शशि थरूर के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर जमकर बवाल मचा हुआ है। इस पोस्ट में शशि थरूर ने उत्तर प्रदेश का मजाक बनाने वाले मीम का समर्थन किया था। जिसको को लेकर अब भाजपा के नेताओं ने अपने-अपने तरीके से उन पर पलटवार किया है।

Shashi Tharoor: कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर जमकर बवाल मचा हुआ है। इस पोस्ट में शशि थरूर ने उत्तर प्रदेश का मजाक बनाने वाले मीम का समर्थन किया था। इस मीम को लेकर भाजपा नेता भड़क गए और शशि थरूर पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक सवाल और एक जवाब था। हिंदी में सवाल था कि उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? जवाब था कि वह प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर का पता चल जाए, उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं।

Paper Leak Case

शशि थरूर पर बीजेपी नेताओं ने किया पलटवार

शशि थरूर ने पोस्ट को शानदार बताया और परीक्षा पे चर्चा हैशटैग के साथ इसे शेयर किया। परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पहल है। इसके जरिए वह परीक्षा से पहले छात्रों से बात करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। शशि थरूर ने इसी पर कटाक्ष किया। इसे लेकर बीजेपी के नेताओं ने उनकी आलोचना की और कहा कि तिरुवनंतपुरम के सांसद की पोस्ट भारतीयों को शर्मिंदा करने की बेशर्म राजनीति को दर्शाती है।

End of Feed